तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, योगी सरकार के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
-
By
Admin
Published - 20 May 2026 118 views
तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, योगी सरकार के खिलाफ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
सलोन /रायबरेली। लाठीचार्ज और अधिवक्ताओं के चेम्बर्स तोड़े जाने से आक्रोशित वकीलों ने की नारेबाजी,
न्यायिक कार्य से विरत रहकर सरकार की कार्रवाई को बताया लोकतंत्र पर हमला। सलोन तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा चेम्बर्स तोड़े जाने की घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में एकत्र होकर योगी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। यदिअधिवक्ताओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जाएगा तो इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा उनके चेम्बर्स को नुकसान पहुंचाया गया, जो बेहद निंदनीय है।आक्रोशित अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती तथा क्षतिग्रस्त चेम्बर्स का मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता हमेशा कानून और संविधान की रक्षा के लिए कार्य करते हैं, लेकिन यदि उन्हीं के सम्मान और अधिकारों पर चोट पहुंचेगी तो पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा।प्रदर्शन के अंत में अधिवक्ताओं ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की। तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन के चलते काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
सम्बंधित खबरें
-
चकमिर्जापाती गांव की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बनी भ्रष्टाचार की मिसालनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपो
-
नवजात चोरी गैंग का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार, मासूम बरामनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबर
-
सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर ने फरियादियों की सुविधा हेतु न्यायालय परिसर में लगवाए पंखेनेशनल न्यूज १रायबर
-
रायबरेली में बढ़ती गर्मी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने बताए बचाव के उपाय&nb
-
सलोन में युवक का शव मिलाः हवेली रेस्टोरेंट के पास बरामद, गर्मी से मौत की आशंकानेशनल न्यूज 1 सलोन तहस