नवजात चोरी गैंग का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार, मासूम बराम
-
By
Admin
Published - 20 May 2026 59 views
नवजात चोरी गैंग का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार, मासूम बराम
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली की कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में नवजात बच्चों की चोरी और खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार महिलाओं समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 माह का अपहृत बच्चा सकुशल बरामद किया और घटना में प्रयुक्त कार जब्त कर ली। मामला 13 मई का है, जब ट्रेन से दिल्ली से लखनऊ जा रही मध्यप्रदेश निवासी महिला से सफर में घुल-मिलकर आरोपी महिला ने स्टेशन पर बच्चे को खिलाने के बहाने गोद में लिया और फरार हो गई। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से पुलिस ने गिरोह तक पहुंच बनाई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह अस्पतालों, गांवों और सार्वजनिक जगहों पर अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर नवजात बच्चों का अपहरण कर उन्हें बेचता था। गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था। पुलिस ने रामकुमार दास, रेशमा दास, किरणजीत कौर उर्फ सरदार आंटी, सुमित कुमार, संजय कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, अर्चना, बबीता और हरिश्चंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।एसपी रवि कुमार ने टीम को ₹25 हजार इनाम देने की घोषणा की है।
सम्बंधित खबरें
-
चकमिर्जापाती गांव की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बनी भ्रष्टाचार की मिसालनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपो
-
नवजात चोरी गैंग का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार, मासूम बरामनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबर
-
सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर ने फरियादियों की सुविधा हेतु न्यायालय परिसर में लगवाए पंखेनेशनल न्यूज १रायबर
-
रायबरेली में बढ़ती गर्मी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने बताए बचाव के उपाय&nb
-
सलोन में युवक का शव मिलाः हवेली रेस्टोरेंट के पास बरामद, गर्मी से मौत की आशंकानेशनल न्यूज 1 सलोन तहस