बहादुरपुर स्योढ़ा खदान में अवैध खनन का खेल जारी, प्रशासनिक कार्रवाई न होने पर उठे सवाल
-
By
Admin
Published - 22 May 2026 13 views
बहादुरपुर स्योढ़ा खदान में अवैध खनन का खेल जारी, प्रशासनिक कार्रवाई न होने पर उठे सवाल
नेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट -संध्या
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बहादुरपुर स्योढ़ा खदान में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक नदी क्षेत्र में नियमों को दरकिनार कर खनन किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खदान क्षेत्र में लगातार भारी मशीनों के जरिए खनन कार्य चल रहा है। आरोप यह भी हैं कि नदी की जलधारा के भीतर तक खनन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और आसपास के गांवों पर खतरा बढ़ता जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार खदान संचालन से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए।
नरैनी तहसील क्षेत्र में संचालित इस खदान को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में नदी और आसपास के क्षेत्रों को गंभीर नुकसान हो सकता है।
प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
33 करोड़ की स्टोन पिचिंग बाढ़ में ध्वस्त, ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर उठाए सवालनेशनल न्यूज 1बादा रि
-
बहादुरपुर स्योढ़ा खदान में अवैध खनन का खेल जारी, प्रशासनिक कार्रवाई न होने पर उठे सवालनेशनल न्यूज 1ब
-
चकमिर्जापाती गांव की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बनी भ्रष्टाचार की मिसालनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपो
-
नवजात चोरी गैंग का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार, मासूम बरामनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबर
-
सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर ने फरियादियों की सुविधा हेतु न्यायालय परिसर में लगवाए पंखेनेशनल न्यूज १रायबर