विद्युत आपूर्ति के त्वरित समाधान हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी
-
By
Admin
Published - 23 May 2026 46 views
विद्युत आपूर्ति के त्वरित समाधान हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी
उपभोक्ता विभाग के दूरभाष नम्बर 0535-2974099 पर दर्ज करा सकते है शिकायत
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली आंधी-तूफान के कारण क्षतिग्रस्त विद्युत पोल एवं बाधित विद्युत आपूर्ति की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विद्युत विभाग द्वारा शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है।अधीक्षण अभियंता अविनाश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी गांव या क्षेत्र में आंधी-तूफान के कारण विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा विद्युत आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हुई है, तो उपभोक्ता विभाग के दूरभाष नम्बर 0535-2974099 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के उपरांत विभाग द्वारा उसका त्वरित संज्ञान लेते हुए समस्या के समाधान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त यदि कहीं भी विद्युत आपूर्ति बाधित है अथवा विद्युत आपूर्ति से संबंधित अन्य कोई समस्या है, तो भी उक्त नम्बर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। विद्युत विभाग द्वारा सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
ग्राम पंचायत लुकतरा में पेयजल संकट गहराया, आधा दर्जन घरों में नल का कनेक्शन नहींनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
ट्रक की टक्कर से मां बेटे की मौके पर मौत पति और दो बच्चियां घायलनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याजन
-
अमन चैन के साथ सभी पर्व व त्योहारों को मनाया जाए - डीएमविगत वर्षों की भांति ही आगामी पर्व पर भी प्रश
-
जनपद में जनगणना कार्य का शुभारंभडीएम ने ली चार्ज अधिकारियों की समीक्षा बैठकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्
-
विद्युत आपूर्ति के त्वरित समाधान हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारीउपभोक्ता विभाग के दूरभाष नम्बर 0535-297409