डीएम ने ली चार्ज अधिकारियों की समीक्षा बैठक
-
By
Admin
Published - 23 May 2026 49 views
जनपद में जनगणना कार्य का शुभारंभ
डीएम ने ली चार्ज अधिकारियों की समीक्षा बैठक
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण “मकान सूचिकरण एवं मकानों की गणना” कार्य के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा सभी चार्ज अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील बताते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य पूरी सावधानी, पारदर्शिता एवं स्पष्टता के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मकान एवं परिवार का सही विवरण दर्ज किया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा लापरवाही न होने पाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि फील्ड में कार्यरत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक मार्गदर्शन निरंतर उपलब्ध कराया जाए तथा तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी /जिला जनगणना अधिकारी सहदेव मिश्र ने जनगणना कार्य की प्रगति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।
सम्बंधित खबरें
-
ग्राम पंचायत लुकतरा में पेयजल संकट गहराया, आधा दर्जन घरों में नल का कनेक्शन नहींनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
ट्रक की टक्कर से मां बेटे की मौके पर मौत पति और दो बच्चियां घायलनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याजन
-
अमन चैन के साथ सभी पर्व व त्योहारों को मनाया जाए - डीएमविगत वर्षों की भांति ही आगामी पर्व पर भी प्रश
-
जनपद में जनगणना कार्य का शुभारंभडीएम ने ली चार्ज अधिकारियों की समीक्षा बैठकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्
-
विद्युत आपूर्ति के त्वरित समाधान हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारीउपभोक्ता विभाग के दूरभाष नम्बर 0535-297409