अमन चैन के साथ सभी पर्व व त्योहारों को मनाया जाए - डीएम
-
By
Admin
Published - 23 May 2026 85 views
अमन चैन के साथ सभी पर्व व त्योहारों को मनाया जाए - डीएम
विगत वर्षों की भांति ही आगामी पर्व पर भी प्रशासन व पुलिस का रहेगा सहयोग - एसपी
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कोतवाली रायबरेली में ईद-उल-अजहा (बकरीद) सहित आगामी पर्वों एवं त्योहारों के दृष्टिगत धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों तथा पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की।
बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से त्योहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था संबंधी सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विगत वर्षों की भांति ही आगामी पर्व पर भी प्रशासन व पुलिस का सहयोग रहेगा तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन के साथ उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि नमाज के लिए मस्जिदों व ईदगाहों के आस-पास समुचित सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरों की सहायता से निगरानी की जाएगी तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी व्यवस्थाएं की जायेंगी। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार संपन्न कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सहित विभिन्न संप्रदाय के धर्मगुरु व प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहें।
सम्बंधित खबरें
-
ग्राम पंचायत लुकतरा में पेयजल संकट गहराया, आधा दर्जन घरों में नल का कनेक्शन नहींनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
ट्रक की टक्कर से मां बेटे की मौके पर मौत पति और दो बच्चियां घायलनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याजन
-
अमन चैन के साथ सभी पर्व व त्योहारों को मनाया जाए - डीएमविगत वर्षों की भांति ही आगामी पर्व पर भी प्रश
-
जनपद में जनगणना कार्य का शुभारंभडीएम ने ली चार्ज अधिकारियों की समीक्षा बैठकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्
-
विद्युत आपूर्ति के त्वरित समाधान हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारीउपभोक्ता विभाग के दूरभाष नम्बर 0535-297409