बिना परमिशन चार ट्रैक्टर एक जेसीबी रात के अंधेरों में अवैध खनन ओवरलोडिंग मिट्टी का अवैध कारोबार
-
By
Admin
Published - 23 May 2026 109 views
बिना परमिशन चार ट्रैक्टर एक जेसीबी रात के अंधेरों में अवैध खनन ओवरलोडिंग मिट्टी का अवैध कारोबार
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीकरगढ़ तिराहा के पीछे तालाब की जमीन पर जे सी बी से किया जा रहा खुदाई कर ट्रैक्टरों पर ओवरलोडिंग अवैध खनन माफिया जेसीबी संचालक उमरन ग्राम सभा के गांव हटका का बताया जा रहा है मिट्टी का अवैध खनन बिना सरकारी अनुमति (अनुज्ञा/रॉयल्टी) के व्यावसायिक उपयोग के लिए मिट्टी की खुदाई है। यह पर्यावरण संतुलन को बिगाड़ता है, भू-जल स्तर को प्रभावित करता है।
गैर-कानूनी गतिविधि: सरकारी नियमों (एमएमडीआर अधिनियम) के अनुसार, अवैध खनन व्यावसायिक निर्माण कार्यों के लिए मिट्टी निकालने हेतु खनन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना परमिट के खुदाई अवैध है।
भारी जुर्माना और सजा: पकड़े जाने पर जेसीबी और ट्रैक्टर/डंपरों को सीज करने के साथ-साथ भारी आर्थिक दंड (जैसे ₹25,000 प्रति वाहन या प्रति हेक्टेयर लाखों का जुर्माना) और कारावास तक का प्रावधान है। लेकिन अवैध खनन माफियाओं द्वारा सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं
*'पीली मिट्टी' का काला खेल:*
रात के अंधेरे में बीकरगढ़ में धड़ल्ले से चल रहा है बेखौफ अवैध खनन आखिर क्यों मौन हैं जिम्मेदार?
बीकरगढ़ में इन दिनों अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी है। शासन और प्रशासन के सख्त निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए खनन माफिया रात के अंधेरे में धरती का सीना चीर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके रसूख और संरक्षण में यह पूरा खेल धड़ल्ले से फल-फूल रहा है?
खनन माफिया द्वाराक्षेत्र क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, ऐसे में सवाल उठता है कि क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन का जिम्मेदार कौन होगा रायबरेली जिला अधिकारी, रायबरेली पुलिस अधीक्षक, ऊंचाहार थाना प्रभारी या फिर राजनीति में ऊंची पकड़
सम्बंधित खबरें
-
ग्राम पंचायत लुकतरा में पेयजल संकट गहराया, आधा दर्जन घरों में नल का कनेक्शन नहींनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
ट्रक की टक्कर से मां बेटे की मौके पर मौत पति और दो बच्चियां घायलनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याजन
-
अमन चैन के साथ सभी पर्व व त्योहारों को मनाया जाए - डीएमविगत वर्षों की भांति ही आगामी पर्व पर भी प्रश
-
जनपद में जनगणना कार्य का शुभारंभडीएम ने ली चार्ज अधिकारियों की समीक्षा बैठकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्
-
विद्युत आपूर्ति के त्वरित समाधान हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारीउपभोक्ता विभाग के दूरभाष नम्बर 0535-297409