सरकार ने दी हौसलो को उड़ान तो आसमान छू रही बेटियां - दिनेश सिंह
-
By
Admin
Published - 05 June 2026 48 views
सरकार ने दी हौसलो को उड़ान तो आसमान छू रही बेटियां - दिनेश सिंह
144 किशोरियों को सौंपा पौधा
ऊंचाहार , रायबरेली । केंद्र और प्रदेश की सरकार ने पूरे देश में महिलाओं को स्वावलंबन के लिए जमीन दी और उन्हें सुरक्षा का आसमान दिया तो आज बेटियां बुलंद पंख लेकर उड़ान भर रही है और हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है । क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को प्रशिक्षित करके उन्हें स्पर्धा के लिए एनटीपीसी नई दिशा देकर सरकार के साथ कदमताल कर रही है । यह विचार प्रदेश के उद्यान एवं कृषि विपणन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को एनटीपीसी में के डीएवी प्रेक्षागृह में बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से आज देश का माहौल बदला है । लड़कियों को आगे बढ़ने के साथ उन्हें सुरक्षित वातावरण सरकार ने मुहैया कराया तो बेटियों ने अपने जज्बे से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । आज हर क्षेत्र मे बेटियां आगे बढ़ रही है । उन्होंने कहा कि बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एनटीपीसी का कार्य बहुत ही सराहनीय है । इस कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री का एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह ने अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद 32 स्कूलों की बालिकाओं को उद्यान विभाग से एक एक आम का पौधा भेंट किया और उनसे कहा कि आप अपने घर परिवार में सबसे अधिक से अधिक वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करें । कार्यक्रम के बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया । इस मौके पर मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार , सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी , तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित , एनटीपीसी के कर्मचारी नेता आज्ञा शरण सिंह आदि मौजूद थे ।
ऊंचाहार के किसानों को मुफ्त पौधा मुहैया कराएगा उद्यान विभाग
एनटीपीसी में बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम के बाद अतिथिगृह में पत्रकारों से बात करते हुए उद्यान मंत्री ने घोषणा की कि अधिक से अधिक पौध रोपण के लिए उद्यान विभाग कोशिश कर रहा है । ऊंचाहार के किसानों को मुफ्त फलदार पौधा दिया जाएगा । इसके लिए किसान उद्यान विभाग में आवेदन करें। जहां भी दिक्कत आएगी तो उसका वह खुद निराकरण करेंगे । मंत्री ने कहा कि ऊंचाहार में कृषि मंडी का शुभारंभ हो चुका है । इसमें कुछ औपचारिकताएं शेष है, जिसे जल्द पूरा किया जायेगा । ऊंचाहार की मंडी को विकसित करने के साथ साथ इसे किसान उपयोगी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा । इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी , नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बाबा ज्ञान सिंह , पूर्व प्रधान दिलीप सिंह , दिनेश सिंह , प्रधान आनंद तिवारी , प्रधान सुधीर गुप्ता ,डॉ वीरेंद्र सिंह , उग्रभान सिंह मुन्ना , राज कुमार तिवारी ,राज कुमार पासी , विनोद यादव ,विपुल सिंह भदौरिया , पुत्तीलाल मौर्य , बिंदा दीन लोधी , राम कृष्ण शुक्ल आदि मौजूद थे ।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम एसपी व सीडीओ ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-संपादक संजय तिवारीवृक
-
मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रणनेशनल न्यूज 1 रिपो
-
28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियोग पंजीकृतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- संपादक संजय तिवारीरायबरेली,&n
-
बांदा में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा में एक और सड़क ह
-
सरकार ने दी हौसलो को उड़ान तो आसमान छू रही बेटियां - दिनेश सिंह 144 किशोरियों को सौंपा पौ