28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियोग पंजीकृत
-
By
Admin
Published - 05 June 2026 16 views
28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियोग पंजीकृत
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- संपादक संजय तिवारी
रायबरेली, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के आदेशानुसार, संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एव उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के कुशल मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के कुशल नेतृत्व में ,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम महारानी गंज एवं नन्दा खेड़ा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 150 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम एसपी व सीडीओ ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-संपादक संजय तिवारीवृक
-
मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रणनेशनल न्यूज 1 रिपो
-
28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियोग पंजीकृतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- संपादक संजय तिवारीरायबरेली,&n
-
बांदा में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा में एक और सड़क ह
-
सरकार ने दी हौसलो को उड़ान तो आसमान छू रही बेटियां - दिनेश सिंह 144 किशोरियों को सौंपा पौ