मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रण
-
By
Admin
Published - 05 June 2026 12 views
मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रण
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-संपादक संजय तिवारी
रायबरेली मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण रायबरेली इरफानुल्लाह खान ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना योजनाओं के अंतर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनांक 08 जून 2026 से 28 जून 2026 तक खोला जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को उक्त विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्रविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त/प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय, मण्डलीय व मत्स्य निदेशालय के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम एसपी व सीडीओ ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-संपादक संजय तिवारीवृक
-
मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रणनेशनल न्यूज 1 रिपो
-
28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियोग पंजीकृतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- संपादक संजय तिवारीरायबरेली,&n
-
बांदा में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा में एक और सड़क ह
-
सरकार ने दी हौसलो को उड़ान तो आसमान छू रही बेटियां - दिनेश सिंह 144 किशोरियों को सौंपा पौ