डीएम, एसपी व सीडीओ ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपण
-
By
Admin
Published - 05 June 2026 21 views
डीएम एसपी व सीडीओ ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपण
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-संपादक संजय तिवारी
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
रायबरेली विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध एवं संतुलित बनाए रखना है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने भी वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और इनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है इसके पश्चात जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने विकास खण्ड राही अंतर्गत ग्राम कटिहार (भांव) में भी वृक्षारोपण किया तथा वृक्षारोपण स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव, उपजिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद स्वर्ण सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम एसपी व सीडीओ ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-संपादक संजय तिवारीवृक
-
मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रणनेशनल न्यूज 1 रिपो
-
28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियोग पंजीकृतनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- संपादक संजय तिवारीरायबरेली,&n
-
बांदा में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा में एक और सड़क ह
-
सरकार ने दी हौसलो को उड़ान तो आसमान छू रही बेटियां - दिनेश सिंह 144 किशोरियों को सौंपा पौ