सलोन में जीएसटी व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित धोखाधड़ी से बचने और रिटर्न पर दी गई सलाह
-
By
Admin
Published - 06 June 2026 41 views
सलोन में जीएसटी व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित धोखाधड़ी से बचने और रिटर्न पर दी गई सलाह
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग द्वारा सलोन के बटोही में एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीएसटी डिप्टी कमिश्नर डॉ. शिखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में सलोन विधायक अशोक कुमार कोरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उप जीएसटी कमिश्नर परमहंस लाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे ईमेल के साथ अपना मोबाइल नंबर भी अवश्य दर्ज कराएं, ताकि भविष्य में किसी भी धोखाधड़ी से बचा जा सके। उन्होंने सोना-चांदी गिरवी रखने या बेचने आने वाले ग्राहकों का आधार कार्ड और दो गवाह बनाने की सलाह भी दी, जिससे दुकानदारों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
नगर पंचायत सलोन के चेयरमैन चंद्रशेखर रस्तोगी ने व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न का नियमित रूप से ध्यान रखने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विधायक अशोक कुमार कोरी और सभी जीएसटी अधिकारियों ने 'मां के नाम' एक पौधा रोपा। उन्होंने उपस्थित लोगों से भी वृक्षारोपण करने की अपील की।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के सदस्यों और कस्बे के लगभग 200 व्यापारी मौजूद रहे। इसका संचालन नरेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. शिखा गुप्ता, उप जीएसटी कमिश्नर परमहंस लाल, राजीव राम, रामनरेश, अशोक, जीएस चौहान, सचिन रस्तोगी, गोलू रस्तोगी, सुनील साहू, सोनू जायसवाल, गोपाल मौदानवाल, मुमताज और रोहित गुप्ता सहित कई अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सम्बंधित खबरें
-
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण: क्या अगले वर्ष तक जीवित रहेंगे लगाए गए पौधेनेशनल न्यूज १रायबरेली रिप
-
डीएम एसपी व सीडीओ ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-संपादक संजय तिवारीवृक