गौ रक्षा समिति द्वारा सीएम योगी का 55वां जन्मदिन केक काटकर मनाया, पत्रकारों का किया सम्मान
-
By
Admin
Published - 06 June 2026 13 views
गौ रक्षा समिति द्वारा सीएम योगी का 55वां जन्मदिन केक काटकर मनाया, पत्रकारों का किया सम्मान
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा जिले के कान्हा कुंज लॉज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गौरक्ष पीठाधीश्वर महाराज श्री योगी आदित्यनाथ जी का 55वा जन्मदिवस समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष एवं तमाम पदाधिकारियों की उपस्थित में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि यह कार्यक्रम पूज्य महाराज जी श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम 05 जून से 12 जून तक आयोजित किए जा रहे हैं तथा इसके अंतर्गत गौवंशों का पूजन कार्यक्रम भी रखा गया था जिसमें गौ माता की पूजा अर्चना कर पूज्य महाराज जी की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई साथ ही पूज्य योगी महाराज जी ऐसे ही लगातार प्रदेश की सेवा करते रहे और हम सबको उनका सानिध्य प्राप्त होता है। जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने आगे कहा कि समिति के द्वारा लगातार ही गौवंशों की व्यवस्थाओं को लेकर भी आगे आकर कार्य किया जा रहा है साथ ही समय समय पर शासन प्रशासन को भी अवगत कराया जाता है। इस मौके पर बांदा जनपद के तमाम पत्रकारों को मोती माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र देकर और शाल पहनाकर सम्मानित किया गया है। आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारों का सम्मान होना बहुत आवश्यक है क्योंकि पत्रकार ही वास्तविकता को उजागर करते हैं और दिन रात मेहनत करते हैं जिससे धरातल की वास्तविकता और जरूरतमंदों की आवाज शासन प्रशासन तक और सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारियां आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करते है। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता आयुष नाथ त्रिपाठी, प्रफुल्ल सिंह, जिला प्रभारी सुरेश कान्हा, जिला संयोजक महेश तिवारी, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ दीपक शुक्ला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया, जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष मछंदर सिंह कहार, नगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, कृष्ण कुमार वर्मा सहित अन्य समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे साथ ही पत्रकारों में मितेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, श्रीकांत श्रीवास्तव, मदन गुप्ता, राजेश सिंह, राहुल द्विवेदी, अविनाश दीक्षित, राजकुमार, सुरेंद्र तिवारी, विशंभर सिंह, आत्माराम द्विवेदी, बालेंद्र तिवारी, दिनेश सिंह, अयाज जमा, संदीप दीक्षित, राजेश श्रीवास्तव, रफीक, गुड्डन खान, छोटा यादव, शिवम सिंह, राकेश गुप्ता, देवेंद्र देव निगम, अनुराग तिवारी, रामविलाश, संध्या धुरिया, रूपा गोयल, सीमा गिरी, विभा दिनेश गुप्ता, सत्यनारायण निषाद, आसिफ अली, जीशान अख्तर, सुशील कुमार मिश्रा, कमलेश तिवारी, जितेंद्र सिंह परमार, संदीप कुमार, दुर्गेश कश्यप, राहत खान, मो० आसिफ, इबाद सिद्दीकी, शुभम सिंह, कुलदीप कुमार मिश्रा, पंकज कुमार, नरेश निगम, दिलीप जैन, राजेश राज गुप्ता, पुष्पेंद्र कुमार रायकवार, जीवेश प्रकाश, एन०के० मिश्र, आमोद कुमार, प्रीति साहू, सुलोचना तिवारी, कुलदीप मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, विभा गुप्ता, अमृता सिंह, खुशी पांडेय, आनंद तिवारी, हिमांशु शुक्ला, शिवकुमार उर्फ बड़कू, सुनील सक्सेना, रानू शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला सहित अन्य सम्मानित पत्रकार लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण: क्या अगले वर्ष तक जीवित रहेंगे लगाए गए पौधेनेशनल न्यूज १रायबरेली रिप
-
डीएम एसपी व सीडीओ ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट-संपादक संजय तिवारीवृक