जे पी एस फाउंडेशन लखनऊ द्वारा चलाया गया जन जागरूकता अभियान
-
By
Admin
Published - 25 June 2026 23 views
जे पी एस फाउंडेशन लखनऊ द्वारा चलाया गया जन जागरूकता अभियान
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
रायबरेली बछरावां नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भारत सरकार एवं मद्य निषेध विभाग उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जे पी एस फाउंडेशन लखनऊ द्वारा संचालित नशा उन्मूलन केंद्र रतापुर रायबरेली द्वारा 17-26 जून 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में 24 जून को ग्रामीण क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत और कीर्तन से जन समुदाय को जागृत किया गया। साथ ही नशा न करने का संकल्प भी कराया गया अपने उद्बोधन में चिकित्सा अधिकारी डॉ0 महेंद्र अवस्थी ने नशे की वजह से होने वाली परेशानियों एवं बीमारियों का जिक्र करते हुए केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए नशा सेवियों को सेंटर पर आने के लिए प्रेरित किया। "नशेबाजी का बुरा अंजाम, कि जीना हराम होई गवा" इस गीत को श्रोताओं द्वारा काफी सराहा गया। इस कार्यक्रम के सुअवसर पर केंद्र के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर बसंत लाल जी भी उपस्थित रहे जिनके द्वारा केंद्र का आईईसी वितरण किया गया है
सम्बंधित खबरें
-
जे पी एस फाउंडेशन लखनऊ द्वारा चलाया गया जन जागरूकता अभियाननेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी र
-
भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहारनेशनल न्यूज १रायब