डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें
-
By
Admin
Published - 11 July 2026 5 views
डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने थाना भदोखर पहुँचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। थाना दिवस के दौरान विभिन्न प्रकरणों में भूमि विवाद, पारिवारिक, राजस्व संबंधी शिकायते व सड़क एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए टीम बनाकर मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें।
थाना दिवस में क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस/राजस्व विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशने
-
सूखी नहरों से किसानों की बढ़ी चिंता धान रोपाई पर संकटनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,सलो
-
आस्था चुनावी मंच की सजावट नहीं, करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक विश्वास हैनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट -सम्पादक
-
सलोन ब्लॉक परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आम के पौधों का वितरणनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपो