सलोन के गिलकईया पुर में रोटावेटर से बच्चे की मौत
-
By
Admin
Published - 19 July 2026 106 views
सलोन के गिलकईया पुर में रोटावेटर से बच्चे की मौत
नेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
खेत में काम करते समय हुआ हादसा, परिवार ने नहीं की शिकायत सलोन कस्बे के गिलकय्यपुर में रोटावेटर में फंसने से 8 वर्षीय बच्चे लकी की मौत हो गई। यह घटना वार्ड नंबर 4 पैगंबरपुर पूर्वी में हुई, जब बच्चा अपने बड़े पापा के साथ खेत गया था। लकी अपने बड़े पापा के साथ खेत में जुताई का काम देखने गया था। उसने ट्रैक्टर के पीछे रोटावेटर पर बैठने की जिद की। रिमझिम बारिश के कारण उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर में जा फंसा।
पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ट्रैक्टर रोका गया। हालांकि, तब तक लकी रोटावेटर में बुरी तरह पिस चुका था। काफी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मृतक लकी, शिव मूरत और गिरजावती का पुत्र था। वह कक्षा एक में पढ़ता था और उसकी एक छोटी 3 साल की बहन है। लकी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
मृतक लकी के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि वे शांतिपूर्वक अंतिम संस्कार करना चाहते हैं और इसे एक पारिवारिक हादसा मानते हैं। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई थी
सम्बंधित खबरें
-
डीह में भैंस चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माआरोपी
-
सलोन के गिलकईया पुर में रोटावेटर से बच्चे की मौतनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माखेत
-
एक जनपद एक व्यंजन’ योजना के तहत मसाला उद्योग के लिए वित्तीय सहायता हेतु आवेदन आमंत्रितनेशनल न्यूज 1
-
डीएम-एसपी ने तहसील ऊँचाहार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंसम्पूर्ण समाधान द