डीह में भैंस चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 19 July 2026 56 views
डीह में भैंस चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
नेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
आरोपी अर्जुन से मोबाइल, नकदी और पिकअप वाहन बरामद रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने भैंस चोरी के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्जुन पुत्र स्व० सोहनलाल निवासी ग्राम जेर मस्जिद, थाना जायस, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का मोबाइल, नकदी और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है।
यह गिरफ्तारी 13 जुलाई 2026 को हुई भैंस चोरी के मामले से संबंधित है। उस रात वादी द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, उसकी भैंस घर से चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना डीह पर मु0अ0सं0-125/2026, धारा-303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में, डीह पुलिस टीम को मुखबिर खास की सटीक सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने आज, 19 जून 2026 को थाना क्षेत्र से वांछित अभियुक्त अर्जुन को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 5020 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल किया गया महिंद्रा पिकअप वाहन (सं० UP36AT4736) बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली डीह पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र मोहन सरोज, विनोद कुमार पाण्डेय, रोहित कुमार, अंकित चौहान और अक्षर शामिल थे
सम्बंधित खबरें
-
डीह में भैंस चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माआरोपी
-
सलोन के गिलकईया पुर में रोटावेटर से बच्चे की मौतनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माखेत
-
एक जनपद एक व्यंजन’ योजना के तहत मसाला उद्योग के लिए वित्तीय सहायता हेतु आवेदन आमंत्रितनेशनल न्यूज 1
-
डीएम-एसपी ने तहसील ऊँचाहार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंसम्पूर्ण समाधान द