अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों के लिए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का 4 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण
-
By
Admin
Published - 19 July 2026 5 views
अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों के लिए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का 4 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण
30 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजनांतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवक-युवतियों को स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप कंप्यूटर सॉफ्टवेयर ट्रेड में 4 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का रायबरेली जनपद का निवासी होना, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं अथवा हाईस्कूल उत्तीर्ण होना, आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित होना अनिवार्य है। साथ ही, अभ्यर्थी ने पूर्व में इस योजना का लाभ प्राप्त न किया हो। इच्छुक अन्य पिछड़ा वर्ग के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी https://diupmsme.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, सिविल लाइंस, रायबरेली से संपर्क किया जा सकता है।
सम्बंधित खबरें
-
डीह में भैंस चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माआरोपी
-
सलोन के गिलकईया पुर में रोटावेटर से बच्चे की मौतनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माखेत
-
एक जनपद एक व्यंजन’ योजना के तहत मसाला उद्योग के लिए वित्तीय सहायता हेतु आवेदन आमंत्रितनेशनल न्यूज 1
-
डीएम-एसपी ने तहसील ऊँचाहार में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएंसम्पूर्ण समाधान द