शारदा सहायक नहर में कटाव, हजारों हेक्टेयर भूमि जलमग्न, सूखी नहरें टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी,सिंचाई विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
-
By
Admin
Published - 28 July 2026 41 views
शारदा सहायक नहर में कटाव, हजारों हेक्टेयर भूमि जलमग्न, सूखी नहरें टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी,सिंचाई विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली। जनपद में शारदा सहायक नहर क्षेत्र के बेटा पुल के समीप नहर में हुए कटाव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कटाव के कारण पिछले लगभग चार दिनों से नहर का भारी मात्रा में पानी लगातार व्यर्थ बह रहा है, जिससे हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। वहीं दूसरी ओर नहर का पानी टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंच पाने से ग्रामीण क्षेत्रों की माइनर नहरें सूखी पड़ी हैं और धान की रोपाई प्रभावित हो रही है।स्थानीय किसानों का कहना है कि यह क्षेत्र अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग, रायबरेली के अधीन आता है, लेकिन कटाव होने के कई दिन बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों का आरोप है कि लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।कटाव के चलते एक ओर बड़ी मात्रा में पानी खेतों में फैलकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, वहीं दूसरी ओर जिन गांवों की सिंचाई इसी नहर और उससे निकली माइनरों पर निर्भर है, वहां एक बूंद पानी तक नहीं पहुंच रहा है। सावन माह में धान की रोपाई का यह सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है, लेकिन पानी के अभाव में किसान खेत तैयार नहीं कर पा रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कटाव की मरम्मत नहीं कराई गई तो हजारों किसानों की धान की फसल प्रभावित होगी और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नहर के कटाव की मरम्मत कराने, पानी की बर्बादी रोकने तथा टेल क्षेत्र तक सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।क्षेत्र के किसानों का कहना है कि एक ओर सरकार किसानों की आय बढ़ाने और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर नहरों की बदहाल स्थिति और समय पर मरम्मत न होने से किसान संकट झेलने को मजबूर हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा युद्धस्तर पर कटाव बंद कराकर नहर व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग की है, ताकि धान रोपाई के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को राहत मिल सके।
सम्बंधित खबरें
-
मैं पत्रकार हूं संजय तिवारी इसलिए नहीं कि मुझे नाम चाहिएबल्कि इसलिए कि मुझे सच के साथ खड़ा रहना हैमे
-
डीह में भैंस चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माआरोपी
-
सलोन के गिलकईया पुर में रोटावेटर से बच्चे की मौतनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माखेत