डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश कांवड़ यात्रा गंगा स्नान और शिव मंदिरों में जलाभिषेक के दौरान सुरक्षा स्वच्छता व यातायात व्यवस्था रहेगी प्राथमिकता
-
By
Admin
Published - 20 July 2026 49 views
सावन मास को लेकर प्रशासन अलर्ट डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश कांवड़ यात्रा गंगा स्नान और शिव मंदिरों में जलाभिषेक के दौरान सुरक्षा स्वच्छता व यातायात व्यवस्था रहेगी प्राथमिकता
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी,
रायबरेली आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा, गंगा घाटों पर स्नान, शिव मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि सावन मास के दौरान जनपद में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री एवं श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रमुख गंगा घाटों एवं शिव मंदिरों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाए। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी तथा सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने नगर निकायों को निर्देशित किया कि घाटों, मंदिर परिसरों और कांवड़ मार्गों पर नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, कूड़ेदान एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। वहीं विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने तथा खुले एवं जर्जर विद्युत तारों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।स्वास्थ्य विभाग को प्रमुख स्थलों पर चिकित्सा शिविर, एम्बुलेंस, आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमों को आवश्यक उपकरणों सहित पूरी तरह सतर्क रहने तथा गंगा घाटों पर गोताखोरों एवं जल पुलिस की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार डायवर्जन प्लान लागू करने, पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन करने तथा श्रद्धालुओं को यातायात संबंधी जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी विशेष जोर दिया गया।जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कहा कि सावन मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और उत्साह का पर्व है। डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए तथा केवल धार्मिक गीत एवं भजन ही बजाए जाएं। किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न हो जिससे किसी समुदाय की भावनाएं आहत हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा सभी धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हुए बिना किसी नई परंपरा की शुरुआत के शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाए जाएं।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
डीह में भैंस चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माआरोपी
-
सलोन के गिलकईया पुर में रोटावेटर से बच्चे की मौतनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्माखेत
-
एक जनपद एक व्यंजन’ योजना के तहत मसाला उद्योग के लिए वित्तीय सहायता हेतु आवेदन आमंत्रितनेशनल न्यूज 1