40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो अभियोग पंजीकृत
-
By
Admin
Published - 30 July 2026 6 views
40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो अभियोग पंजीकृत
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य मय हमराह एवं थाना शिवगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा महराजगंज तहसील के थाना शिवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध ग्राम बोधि खेड़ा एवं हरिहरपुर में अवैध कच्ची शराब निर्माण स्थलों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 250 किलो लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 02 अभियोग पंजीकृत किए गए। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेगा।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजानेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक सं
-
एडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग/व्यापार बंधु की बैठक संपन्नएडीएम ने उद्यमियों व व्यापारियो