राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालिका रायबरेली में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई
-
By
Admin
Published - 31 July 2026 13 views
राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालिका रायबरेली में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह ने बताया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका), रायबरेली में शिक्षण सत्र 2026-27 हेतु छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 06 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अवधि में 48 सीटों के सापेक्ष मात्र 25 आवेदन प्राप्त होने के कारण प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दी गई है। उन्होंने बताया है कि इच्छुक छात्राएं, जो पूर्व से छात्रावास में निवासरत हैं, वे https://upswdhms.in पोर्टल पर तथा नवीन प्रवेश की इच्छुक छात्राएं https://uphms.in पोर्टल पर 31 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। निर्धारित अंतिम तिथि के उपरांत प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजानेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक सं
-
एडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग/व्यापार बंधु की बैठक संपन्नएडीएम ने उद्यमियों व व्यापारियो