डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
-
By
Admin
Published - 31 July 2026 58 views
डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने आज जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके समयबद्ध एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर में साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला सहित जेल के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजानेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक सं
-
एडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग/व्यापार बंधु की बैठक संपन्नएडीएम ने उद्यमियों व व्यापारियो