एडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग व्यापार बंधु की बैठक संपन्न
-
By
Admin
Published - 31 July 2026 18 views
एडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग/व्यापार बंधु की बैठक संपन्न
एडीएम ने उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने के दिए निर्देश
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक की। बैठक में व्यापारी बंधुओं ने सड़कों की मरम्मत, बिजली , साफ-सफाई, पार्किंग, सामुदायिक शौचालय की समस्या उठाई गई, जिनकी बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए की व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाए, जिससे व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो।
इसके पश्चात उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक में उद्यमियों द्वारा औद्यौगिक क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत एवं नालियों की साफ-सफाई, जल निकासी, सफाई, विद्युत कार्य को दुरुस्त कराने आदि के संज्ञान में लाए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की।अपर जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्रों में साफ सफाई, विद्युत विभाग से सम्बन्धित समस्याओं एवं औद्योगिक क्षेत्र के ड्रेनेज सिस्टम आदि जैसी समस्याओं के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों द्वारा अवगत कराई गई समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराए, जो बड़े कार्य है, उनके लिए प्रयास कर निस्तारण कराने का प्रयास किया जाए बैठक में उपायुक्त राज्यकर परमहंश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम, क्षेत्राधिकारी यातायात विजय शंकर, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण,उद्यमीगण व व्यापारीगण उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजानेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक सं
-
एडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग/व्यापार बंधु की बैठक संपन्नएडीएम ने उद्यमियों व व्यापारियो