कांग्रेसियों का प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्यवाही की मांग
-
By
Admin
Published - 31 July 2026 86 views
कांग्रेसियों का प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्यवाही की मांग
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली/सलोन। सलोन कोतवाली में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन पासी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबंध में कथित रूप से अभद्र टिप्पणी की गई, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सलोन कोतवाली पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा।
प्रार्थना पत्र के माध्यम से कांग्रेसियों ने संबंधित मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि अथवा संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी अपने नेताओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी तरह एकजुट है तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। वहीं, सलोन कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजानेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक सं
-
एडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग/व्यापार बंधु की बैठक संपन्नएडीएम ने उद्यमियों व व्यापारियो