उन्नाव पुलिस ने चाइनीज मांझा पर चलाया अभियान दुकानों पर की सघन जांच दी सख्त चेतावनी
-
By
Admin
Published - 31 July 2026 52 views
उन्नाव पुलिस ने चाइनीज मांझा पर चलाया अभियान दुकानों पर की सघन जांच दी सख्त चेतावनी
नेशनल न्यूज 1 उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया
उन्नाव जनपद के गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को चाइनीज मांझा के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया भारी पुलिस बल के साथ मनोहर नगर स्थित राकेश पतंग स्टोर समेत गांधी नगर क्षेत्र की कई पतंग दुकानों की गहन जांच-पड़ताल की गई
अभियान के दौरान दुकानदारों को चाइनीज मांझा किसी भी स्थिति में न बेचने की सख्त हिदायत दी गई पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने या भंडारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी कोतवाली प्रभारी अजय सिंह ने कहा कि चाइनीज मांझा लोगों को विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों राहगीरों और पक्षियों के लिए बेहद खतरनाक साबित होता है इस खतरे को देखते हुए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी
पुलिस ने दुकानदारों से अपील की कि वे केवल वैध और सुरक्षित मांझा ही बेचें तथा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा कतई ना बेचें कही भी चाइनीज मांझा मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। इससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी की भी जान या शरीर को किसी प्रकार से कोई हानि न पहुंचे इसी क्रम में पुरवा कोतवाली प्रभारी भुवन मौर्या ने अपनी टीम के साथ पूरे क्षेत्र की मंझे की दुकानों की सघन जांच को दुकानदारों को किसी भी हालत में चाइनीज मांझा न बेचने की हिदायत दी और कहा कि यदि कोई बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी इसी प्रकार पूरे जनपद में मंझे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया
सम्बंधित खबरें
-
डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजानेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक सं
-
एडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग/व्यापार बंधु की बैठक संपन्नएडीएम ने उद्यमियों व व्यापारियो