जीएसटी चोरी का खेल या मिलीभगत? प्राइवेट बसों से माल ढुलाई पर उठे सवाल
-
By
Admin
Published - 02 August 2026 14 views
जीएसटी चोरी का खेल या मिलीभगत? प्राइवेट बसों से माल ढुलाई पर उठे सवाल
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। जनपद में प्राइवेट बसों के माध्यम से कथित रूप से बड़े पैमाने पर व्यापारिक माल की ढुलाई और संभावित जीएसटी चोरी को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का आरोप है कि प्रतिदिन दिल्ली सहित अन्य महानगरों से लाखों रुपये मूल्य का व्यापारिक माल यात्री बसों के जरिए बाँदा लाया जाता है, लेकिन इस पर प्रभावी जांच और कर सत्यापन नहीं होता। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली से बाँदा की दूरी और यात्रा समय कम हुआ है। इससे व्यापारिक गतिविधियाँ बढ़ी हैं, लेकिन इसी के साथ कुछ लोगों का आरोप है कि कर चोरी के नए तरीके भी सामने आए हैं। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो इससे सरकार को हर महीने भारी राजस्व हानि हो सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन प्राइवेट बसों में यात्रियों को बैठाकर यात्रा कराई जाती है, उन्हीं बसों की डिक्की और कई बार छतों पर भी बड़ी मात्रा में माल लदा दिखाई देता है। यदि ऐसा हो रहा है, तो यह परिवहन नियमों और यात्री सुरक्षा दोनों की दृष्टि से गंभीर विषय है। बस की छत पर अतिरिक्त भार दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों के लिए खतरा बढ़ा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े बाईपास क्षेत्र में जीएसटी विभाग की प्रवर्तन टीम नियमित रूप से मौजूद रहती है। ऐसे में प्रश्न उठता है कि यदि बड़ी मात्रा में व्यापारिक माल बसों से आ रहा है, तो उसकी जांच कितनी प्रभावी ढंग से की जा रही है? इसी प्रकार परिवहन विभाग की प्रवर्तन व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं कि यदि नियमों के विपरीत माल ढुलाई हो रही है, तो कार्रवाई क्यों नहीं दिखाई देती। यह भी चर्चा का विषय है कि क्या यात्री बसों के माध्यम से आने वाले व्यापारिक माल के बिल, ई-वे बिल और जीएसटी संबंधी दस्तावेजों का नियमित सत्यापन किया जाता है? गुरु यदि किया जाता है, तो उसके परिणाम आ सार्वजनिक क्यों नहीं हैं? और यदि में नहीं किया जाता, तो यह व्यवस्था में पूज गंभीर कमी मानी जाएगी। अब कि आवश्यकता इस बात की है कि जिला बल् प्रशासन, राज्य कर (जीएसटी) विभाग प्रवा और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से सना विशेष अभियान चलाकर इन आरोपों परं की निष्पक्ष जांच करें।
सम्बंधित खबरें
-
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का जिला सचिव रिंकू सिंह ने गर्मजोशी से किया स्वागत ऊंचाहार , रायबरेली ।
-
डॉ मोहम्मद असद कुरैशी बने एमबीबीएस डॉक्टरनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मायूक्रेन-जॉ
-
जीएसटी चोरी का खेल या मिलीभगत? प्राइवेट बसों से माल ढुलाई पर उठे सवालनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध
-
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारणनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। जिल