डॉ मोहम्मद असद कुरैशी बने एमबीबीएस डॉक्टर
-
By
Admin
Published - 02 August 2026 54 views
डॉ मोहम्मद असद कुरैशी बने एमबीबीएस डॉक्टर
नेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
यूक्रेन-जॉर्जिया से पढ़ाई कर सलोन का नाम किया रोशन
डॉ. मोहम्मद असद कुरैशी ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर रायबरेली जिले के सलोन कस्बे का नाम रोशन किया है। उन्होंने यूक्रेन और जॉर्जिया में 10 से 12 साल तक कड़ी मेहनत से पढ़ाई की।
सलोन कस्बे के मिल्कियाना पश्चिमी निवासी डॉ. असद ने अपनी इस सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपने पिता आलम कुरैशी (आम आदमी पार्टी के पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी) और चाचा जावेद कुरैशी व अकरम कुरैशी को दिया।
उनकी उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले के लोगों ने उनके घर पहुंचकर माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।
डॉ. असद ने सबसे पहले सलोन स्थित खानकाह नायिमिया करीमिया में हाजिरी लगाई। घर पहुंचने पर परिवार के सदस्य भावुक हो गए। उनकी 80 वर्षीय दादी सलमा बानो, जो अब्दुल अज़ीज़ कुरैशी की पत्नी हैं, अपने पोते को डॉक्टर बने देखकर भावुक हो गईं
डॉ. असद के दादा का सपना था कि वह डॉक्टर बनें, जो 2 अगस्त को पूरा हुआ। हालांकि उनके दादा अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉ. असद ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि वे सभी की दुआओं से इस मुकाम पर पहुंचे हैं और हमेशा इंसानियत की सेवा करेंगे। उनकी कोशिश रहेगी कि कोई भी उनसे निराश होकर न जाए।
सम्बंधित खबरें
-
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का जिला सचिव रिंकू सिंह ने गर्मजोशी से किया स्वागत ऊंचाहार , रायबरेली ।
-
डॉ मोहम्मद असद कुरैशी बने एमबीबीएस डॉक्टरनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मायूक्रेन-जॉ
-
जीएसटी चोरी का खेल या मिलीभगत? प्राइवेट बसों से माल ढुलाई पर उठे सवालनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध
-
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारणनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। जिल