प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का जिला सचिव रिंकू सिंह ने गर्मजोशी से किया स्वागत
-
By
Admin
Published - 02 August 2026 28 views
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का जिला सचिव रिंकू सिंह ने गर्मजोशी से किया स्वागत
ऊंचाहार , रायबरेली । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रमुख राजेंद्र पाल गौतम का रविवार को ऊंचाहार में जिला कांग्रेस सचिव रणजीत सिंह रिंकू ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश प्रभारी से संक्षिप्त वार्ता भी की ।
ज्ञात हो कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रविवार को प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ऊंचाहार के पुरानी बटोही रेस्टोरेंट के पास एकत्र हुए और जब प्रदेश प्रभारी वहां पहुंचे तो सभी ने बड़ी गर्म जोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। जिला कांग्रेस सचिव और क्षेत्र की उमरन गांव के प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह रिंकू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि इस बार विधानसभा चुनाव में ऊंचाहार से कांग्रेस का परचम लहराएगा। उन्होंने प्रदेश प्रभारी से कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह पार्टी के पास एक ऐसे मजबूत स्तंभ हैं, जो किसी भी परिस्थिति में सफलता दिलाने में सक्षम है। इस दौरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज तिवारी ,विजय शंकर अग्निहोत्री ,निर्मल शुक्ला , शिवकरन तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
सम्बंधित खबरें
-
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का जिला सचिव रिंकू सिंह ने गर्मजोशी से किया स्वागत ऊंचाहार , रायबरेली ।
-
डॉ मोहम्मद असद कुरैशी बने एमबीबीएस डॉक्टरनेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मायूक्रेन-जॉ
-
जीएसटी चोरी का खेल या मिलीभगत? प्राइवेट बसों से माल ढुलाई पर उठे सवालनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध
-
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारणनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। जिल