निगोही में धंसा खड़ंजा बना बड़ा गड्ढा ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल
-
By
Admin
Published - 22 August 2026 68 views
निगोही में धंसा खड़ंजा बना बड़ा गड्ढा; ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
डीह (रायबरेली)। क्षेत्र के निगोही गांव में प्राथमिक विद्यालय के पीछे से होकर हबिरापुर को जोड़ने वाले खड़ंजा मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। बारिश के चलते मार्ग का आधे से अधिक हिस्सा धंस जाने से बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे इस रास्ते से गुजरने वाले ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैनिगोही से हबिरापुर को जोड़ने वाला यह मार्ग ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पैदल, दोपहिया वाहनों के साथ ही छोटे-बड़े वाहनों से इस मार्ग से गुजरते हैं। लेकिन लगातार हुई बारिश के बाद खड़ंजे की स्थिति और बिगड़ गई है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने के कारण मार्ग पर गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे वाहन चालकों को निकलने में काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है।सबसे अधिक परेशानी बड़े वाहनों को हो रही है। गड्ढे की वजह से वाहन के फंसने या दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान मार्ग की स्थिति और खराब हो सकती है तथा आवागमन पूरी तरह बाधित होने की नौबत आ सकती है।ग्रामीणों के मुताबिक, खड़ंजा मार्ग की यह समस्या लंबे समय से लोगों के सामने है, लेकिन अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी अथवा ग्राम प्रधान का ध्यान इस ओर नहीं गया है। मार्ग पर बने गड्ढे के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है। उनका कहना है कि रोजाना इसी रास्ते से ग्रामीणों के अलावा स्कूली बच्चों और अन्य लोगों का आवागमन होता है, ऐसे में मार्ग की बदहाली कभी भी हादसे का कारण बन सकती है।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराने तथा क्षतिग्रस्त खड़ंजे की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत कर दी जाए तो आवागमन सुचारु हो सकता है और संभावित दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकता है।
सम्बंधित खबरें
-
जिलाधिकारी ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया उद्धघाटननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीरायबर
-
निगोही में धंसा खड़ंजा बना बड़ा गड्ढा; ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्
-
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तयारी,जिलाधिकारी ने किया तीन दिवसीय प्रदर्शनीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली र
-
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षणउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया ज
-
विधवा महिला का कच्चा मकान ढहा लेखपाल ने किया निरीक्षणउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया उन्नाव
-
एक दिन की बारिश में जलमग्न हुआ जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट परिसर में भी बदहालीनेशनल न्यूज १रायबरेली रिप