कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 22 August 2026 11 views
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया
जिलाधिकारी ने बिछिया ब्लाक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों से पढ़ लिखकर क्या बनोगे की ली जानकारी तो बच्चों ने आईएएस और डॉक्टर बनने को बताया जिलाधिकारी ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देकर ईमानदारी के साथ कड़ी मेनहत करने की दी सीख तत्पश्चात जिलाधिकारी ने मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और प्रयोग की जा रही खाद्य सामग्री को परखा
जिलाधिकारी बोले बच्चों को गुणवत्ता युक्त भोजन दिया जाए इसमें कोई समझौता न हो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं दी जाए जिलाधिकारी बोले अध्यापक विषय को पूरी रुचि और गंभीरता से बच्चों को पढ़ाएं, पढ़ाई से कोई समझौता न हो यह ध्यान रखा जाए जिलाधिकारी ने विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे प्राथमिकता से लगवाए जाने के निर्देश दिये आज जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की उपस्थिति में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय विकास खण्ड बिछिया का निरीक्षण किया गया इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शैक्षिक एवं मूलभूत सुविधाओं पठन पाठन छात्रावास भोजनालय तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की स्थिति को मौके पर देखा निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक कक्षा में पहुँच कर छात्र छात्राओं से संवाद किया उनकी पढ़ाई कोई समस्या तो नहीं है पढ़ाई अच्छी चल रही है कंहा की रहने वाली हैं आगे पढ़ लिखकर क्या बनेंगी, खाना ठीक मिल रहा है, आज क्या मिला है खाने में ,पठन पाठन उपलब्ध सुविधाओं एवं समस्याओं के संबंध में बच्चों से जानकारी ली आगे पढ़ लिखकर क्या बनोगी जिलाधिकारी के जानकारी लेने पर बच्चों ने आईएएस और डॉक्टर बनने की इच्छा बताया जिस पर जिलाधिकारी ने बच्चों को ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करने के प्रति प्रेरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मेस का भी निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता और प्रयोग की जा रही खाद्य सामग्री की जांच की। कहा बच्चों को गुणवत्ता युक्त भोजन दिया जाना चाहिए इसमें कोई समझौता न हो यह विशेष ध्यान रखा जाए बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक व गुणवत्ता युक्त भोजन अवश्य उपलब्ध होना चाहिए।जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने तथा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कहा जो अध्यापक जिस विषय के हैं उस विषय को पूरी गंभीरता के साथ बच्चों को पढ़ाया जाए अध्यापक गण समय से विद्यालय में आएं यह सुनिश्चित करें। पढ़ाई से कोई समझौता न हो यह ध्यान रखा जाए।जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए साथ ही साथ-साथ सफाई और सिस्टम के साथ सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिया उन्होंने स्वच्छ पेयजल, पौष्टिक भोजन, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश पांडेय तहसीलदार सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व विद्यालय की प्रधानाचार्या शिक्षिकाएं एवं संबंधित उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जिलाधिकारी ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया उद्धघाटननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीरायबर
-
निगोही में धंसा खड़ंजा बना बड़ा गड्ढा; ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्
-
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तयारी,जिलाधिकारी ने किया तीन दिवसीय प्रदर्शनीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली र
-
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षणउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया ज
-
विधवा महिला का कच्चा मकान ढहा लेखपाल ने किया निरीक्षणउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया उन्नाव
-
एक दिन की बारिश में जलमग्न हुआ जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट परिसर में भी बदहालीनेशनल न्यूज १रायबरेली रिप