जिलाधिकारी ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया उद्धघाटन
-
By
Admin
Published - 22 August 2026 40 views
जिलाधिकारी ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया उद्धघाटन
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठी
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राना बेनी माधव बख्श सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्धघाटन किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।जिलाधिकारी ने कहा कि 22 से 24 अगस्त 2026 तक आयोजित इस प्रदर्शनी के माध्यम से राना बेनी माधव बख्श सिंह के जीवन, वीरता एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के साथ-साथ जनपद के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम हैं। इनके माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलती है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि शासन की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सके।इस अवसर पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह, हरिहर सिंह, रविंद्र सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, अभिषेक विक्रम सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, डॉ अविनाश सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं सूचना विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
जिलाधिकारी ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया उद्धघाटननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीरायबर
-
निगोही में धंसा खड़ंजा बना बड़ा गड्ढा; ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्
-
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तयारी,जिलाधिकारी ने किया तीन दिवसीय प्रदर्शनीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली र
-
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षणउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया ज
-
विधवा महिला का कच्चा मकान ढहा लेखपाल ने किया निरीक्षणउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया उन्नाव
-
एक दिन की बारिश में जलमग्न हुआ जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट परिसर में भी बदहालीनेशनल न्यूज १रायबरेली रिप