उन्डवा की मिट्टी ने आज फिर अपने वीर सपूत को नमन किया
-
By
Admin
Published - 24 August 2026 30 views
उन्डवा की मिट्टी ने आज फिर अपने वीर सपूत को नमन किया
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
अमर शहीद राना बेनी माधव बख्श सिंह जी की जयंती पर उनकी पावन जन्मस्थली उन्डवा में आयोजित भव्य पुष्पांजलि कार्यक्रम में अपने साथियों और उन्डवा परिवार के बीच शामिल होकर महान सेनानी को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का सौभाग्य मिला।
उन्डवा केवल एक गांव नहीं, यह उस वीर की जन्मभूमि है जिसने अपनी मातृभूमि की आन, मान और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज उन्डवा की मिट्टी पर खड़े होकर ऐसा लगा जैसे हमारे अमर सेनानी की वीरता और बलिदान की गाथा हर कण से सुनाई दे रही हो।
सबसे भावुक क्षण वह रहा जब मेरे उन्डवा परिवार के लोगों ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और आत्मीयता के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता की। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं था, यह अपनी जन्मभूमि के वीर सपूत के प्रति उन्डवा की सामूहिक श्रद्धा और संकल्प का प्रतीक था।
आज हम सबका संकल्प है कि उन्डवा की इस महान विरासत को कभी भुलने नहीं देंगे और राना बेनी माधव बख्श सिंह जी के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान की गाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाते रहेंगे।
जिस मिट्टी ने राना बेनी माधव को जन्म दिया, उस उन्डवा की मिट्टी को शत-शत नमन।
जय अमर शहीद राना बेनी माधव बख्श सिंह!
सम्बंधित खबरें
-
रक्षाबंधन पर जेल अधिकारियों व बंदियों को बांधी राखी, दिया प्रेम और सद्भाव का संदेशनेशनल न्यूज 1 बांद
-
दही चौकी में औद्योगिक इकाई से निकल रहे धुएं से लोगों में भारी चिंताउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट- अजय चौरसिय
-
दीवान गंज में 11 दिवसीय शिव स्थापना एवं पूजा-अर्चना संपन्ननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबाँदा। द