यूजीसी रेगुलेशन 2026 वापस लेने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सवर्ण स्वाभिमान मंच ने सौंपा ज्ञापन
-
By
Admin
Published - 07 September 2026 16 views
यूजीसी रेगुलेशन 2026 वापस लेने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सवर्ण स्वाभिमान मंच ने सौंपा ज्ञापन
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बाँदा सवर्ण स्वाभिमान मंच जनपद बाँदा की ओर से सोमवार को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी बाँदा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मंच ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 को वापस लेने, देश में लागू जाति आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने तथा समान नागरिक संहिता लागू किए जाने की मांग उठाई।
मंच का कहना है कि यूजीसी द्वारा जारी नए रेगुलेशन में सामान्य वर्ग के छात्रों के हितों को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं और इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में भी मामला पहुंचा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि सामान्य वर्ग के किसी छात्र के विरुद्ध उत्पीड़न, अनर्गल या झूठी शिकायत किए जाने पर निष्पक्ष जांच की व्यवस्था हो तथा जांच समिति में सामान्य वर्ग के सदस्य की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
साथ ही झूठी शिकायत पाए जाने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान किए जाने की मांग की गई, ताकि भविष्य में छात्रों को अनावश्यक उत्पीड़न का सामना न करना पड़े।
सवर्ण स्वाभिमान मंच ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से तीनों मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की अपील की है।
सम्बंधित खबरें
-
मझीवा सानी में बारिश का कहर 100 से अधिक मकान ढहे; सैकड़ों परिवार बेघरनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध
-
एम्स रायबरेली में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रारायबर
-
सलोन थाने में एफआईआर ऑनलाइन अपलोड न होने के आरोपपुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,मुकदमा दर्ज होने के च