मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
-
By
Admin
Published - 07 September 2026 40 views
मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बाँदा। जनपद बाँदा के नरैनी तहसील अंतर्गत ग्राम पिथौराबाद में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई बार मोबाइल नेटवर्क नहीं आता, जिससे लोगों को फोन पर बातचीत करने और ऑनलाइन सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी होती है।
ग्रामीणों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में फोन से संपर्क करना बेहद मुश्किल हो जाता है
इसी समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन के
पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर
गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 15 दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो गिरवां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
सम्बंधित खबरें
-
मझीवा सानी में बारिश का कहर 100 से अधिक मकान ढहे; सैकड़ों परिवार बेघरनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध
-
एम्स रायबरेली में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रारायबर
-
सलोन थाने में एफआईआर ऑनलाइन अपलोड न होने के आरोपपुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल,मुकदमा दर्ज होने के च