आईजीआरएस निस्तारण में फोटो और गवाह को लेकर उठे सवाल
-
By
Admin
Published - 11 September 2026 37 views
आईजीआरएस निस्तारण में फोटो और गवाह को लेकर उठे सवाल
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
शिकायतकर्ता ने हल्का दरोगा पर जांच में अनियमितता का लगाया आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग
बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र में आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण को लेकर जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम रंजखेरा निवासी रामऔतार ने हल्का दरोगा दिनेश यादव पर जांच में कथित अनियमितता और पक्षपात के आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, आईजीआरएस संदर्भ संख्या 40017026017672 में उसने दबंगई, गाली-गलौज, मारपीट की धमकी और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किए जाने की शिकायत की थी। आरोप है कि जांच के दौरान दोनों पक्षों का धारा 170/135/126 के तहत चालान किया गया।
रामऔतार का दावा है कि मौके की जांच के दौरान उसकी जगह दूसरे व्यक्ति सीताराम की फोटो लगाकर उसे शिकायतकर्ता के रूप में दर्शाया गया। वहीं, अरविंद पटेल को कथित गवाह बनाए जाने पर भी शिकायतकर्ता ने सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि संबंधित व्यक्ति घटना का वास्तविक गवाह नहीं है।
शिकायतकर्ता ने मौके की जांच में इस्तेमाल की गई फोटो, कथित गवाह और आईजीआरएस निस्तारण रिपोर्ट की निष्पक्षता की जांच कराने की मांग की है। साथ ही आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।
मामले में पुलिस का पक्ष जानने के लिए कालिंजर थाने के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। लिहाजा खबर लिखे जाने तक पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आ सका।
नोट: शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सम्बंधित खबरें
-
बेटी के जन्म पर गाजे-बाजे के साथ हुआ गृह प्रवेश साहू परिवार ने दिया समानता का संदेशनेशनल न्यूज 1 बां
-
प्रेमिका को बुलाने और शादी की जिद में रेलवे पुल पर चढ़ा युवकनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यादो घंट
-
आईजीआरएस निस्तारण में फोटो और गवाह को लेकर उठे सवालनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याशिकायतकर्ता ने
-
विधायक अब्बास अंसारी अपनी पत्नी निखत समेत कोर्ट पेशी में पहुंचे बांदानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध