प्रेमिका को बुलाने और शादी की जिद में रेलवे पुल पर चढ़ा युवक
-
By
Admin
Published - 11 September 2026 3 views
प्रेमिका को बुलाने और शादी की जिद में रेलवे पुल पर चढ़ा युवक
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
दो घंटे तक पुल पर बैठकर देता रहा आत्महत्या की धमकी प्रेमिका के पहुंचते ही उतरा नीचे
बांदा। प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक शुक्रवार सुबह केन नदी स्थित रेलवे पुल पर चढ़ गया और करीब दो घंटे तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। युवक प्रेमिका को मौके पर बुलाने और उससे शादी कराने की मांग पर अड़ा रहा। प्रेमिका के नहीं आने पर पुल से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की पहल पर प्रेमिका को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद युवक पुल से नीचे उतरने को तैयार हुआ।
मामला मटौंध थाना क्षेत्र के केन नदी स्थित रेलवे पुल का है। शहर के चमरौडी निवासी विकास शर्मा का शहर की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। युवक प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार की सहमति नहीं होने से नाराज होकर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे रेलवे पुल पर चढ़ गया। पुल पर पहुंचने के बाद उसने प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद शुरू कर दी।
प्रेमिका के नहीं आने पर युवक पुल से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर पुलिस टीम सक्रिय हुई। भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
युवक की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पुल के नीचे गोताखोरों और नाविकों की व्यवस्था भी कराई। करीब दो घंटे तक पुलिस युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाती रही, लेकिन वह प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा रहा।
इसके बाद पुलिस ने प्रेमिका को मौके पर बुलवाया। प्रेमिका के पहुंचने के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। पुलिस ने उसे सकुशल नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के नीचे उतरने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई।
एसपी के निर्देश पर सुरक्षा के इंतजाम
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार बातचीत के साथ ही पुल के नीचे गोताखोरों और नाविकों को तैनात रखा गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा गया। मौके पर भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, जेल चौकी प्रभारी प्रदीप सोनी और कालवन गंज चौकी प्रभारी शुभम कौशिक सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
बेटी के जन्म पर गाजे-बाजे के साथ हुआ गृह प्रवेश साहू परिवार ने दिया समानता का संदेशनेशनल न्यूज 1 बां
-
प्रेमिका को बुलाने और शादी की जिद में रेलवे पुल पर चढ़ा युवकनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यादो घंट
-
आईजीआरएस निस्तारण में फोटो और गवाह को लेकर उठे सवालनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याशिकायतकर्ता ने
-
विधायक अब्बास अंसारी अपनी पत्नी निखत समेत कोर्ट पेशी में पहुंचे बांदानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध