बेटी के जन्म पर गाजे-बाजे के साथ हुआ गृह प्रवेश साहू परिवार ने दिया समानता का संदेश
-
By
Admin
Published - 11 September 2026 3 views
बेटी के जन्म पर गाजे-बाजे के साथ हुआ गृह प्रवेश साहू परिवार ने दिया समानता का संदेश
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
दादी बोलीं—बेटी को भी मिले बेटे जैसा प्यार और सम्मान
बाँदा। बेटे के जन्म पर धूमधाम से खुशियां मनाने की परंपरा तो आम है, लेकिन बाँदा में एक साहू परिवार ने बेटी के जन्म पर भी उसी उत्साह और उमंग के साथ जश्न मनाकर समाज को बेटा-बेटी में भेदभाव मिटाने का संदेश दिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा निवासी साहू परिवार में नवजात बेटी के गृह प्रवेश को यादगार बनाने के लिए गाजे-बाजे के साथ उसका स्वागत किया गया। परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाज से बेटी का गृह प्रवेश कराया और उसके नन्हे पैरों की छाप भी सुरक्षित की।
बच्ची की दादी गोमती ने कहा कि समाज में आज भी कहीं-कहीं बेटा और बेटी के बीच भेदभाव किया जाता है। इसी सोच को बदलने और बेटियों के प्रति सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से परिवार ने बेटी के जन्म पर यह खुशी मनाई है। उन्होंने कहा कि बेटी को भी बेटे की तरह ही प्यार, सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए।
बच्ची के पिता विष्णु साहू ने कहा कि वह चाहते हैं कि समाज से बेटा-बेटी का भेदभाव पूरी तरह खत्म हो और कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति पर रोक लगे। उन्होंने बताया कि उनका करीब दो वर्ष का एक बेटा पहले से है, लेकिन उनकी इच्छा थी कि घर में बेटी भी हो। बेटी के जन्म पर उन्होंने उसी तरह खुशी मनाई, जैसे बेटे के जन्म पर मनाई जाती है।
परिवार ने नवजात बेटी के पैरों की छाप लेते हुए भावुक संदेश भी दिया कि जब तक बेटी घर में है, उसे भरपूर प्यार और खुशियां दें, क्योंकि एक दिन वह अपने ससुराल चली जाएगी।
साहू परिवार ने जनपदवासियों से अपील की कि बेटी के जन्म को बोझ न समझें। बेटा हो या बेटी, दोनों को समान प्यार, सम्मान और शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का अवसर दें। परिवार का कहना है कि बेटी के जन्म पर मनाई गई यह खुशी भले ही छोटी पहल हो, लेकिन समाज में बेटियों के प्रति बड़ी सोच पैदा कर सकती हैं
सम्बंधित खबरें
-
बेटी के जन्म पर गाजे-बाजे के साथ हुआ गृह प्रवेश साहू परिवार ने दिया समानता का संदेशनेशनल न्यूज 1 बां
-
प्रेमिका को बुलाने और शादी की जिद में रेलवे पुल पर चढ़ा युवकनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्यादो घंट
-
आईजीआरएस निस्तारण में फोटो और गवाह को लेकर उठे सवालनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याशिकायतकर्ता ने
-
विधायक अब्बास अंसारी अपनी पत्नी निखत समेत कोर्ट पेशी में पहुंचे बांदानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध