तोरिया की समय से बुवाई कर किसान बढ़ाएं उत्पादन एवं आय
-
By
Admin
Published - 11 September 2026 20 views
तोरिया की समय से बुवाई कर किसान बढ़ाएं उत्पादन एवं आय
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
कृषि विभाग दे रहा निःशुल्क व 50 प्रतिशत अनुदानित बीजरायबरेली जिला कृषि अधिकारी रायबरेली अखिलेश पाण्डेय ने जनपद के कृषकों से अपील की है कि वर्तमान समय तोरिया की बुवाई के लिए उपयुक्त है। जिन कृषकों के खेत बुवाई योग्य हो गए हैं, वे आवश्यक खेत की तैयारी एवं जुताई कर तोरिया की बुवाई में विलंब न करें तथा शीघ्र बुवाई पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि तोरिया कम अवधि में तैयार होने वाली महत्वपूर्ण तिलहनी फसल है, जो सामान्यतः 70 से 90 दिनों में पककर तैयार हो जाती है। कम अवधि में तैयार होने के कारण इसे रबी मौसम में अच्छी नकदी फसल के रूप में अपनाकर कृषक बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं। समय से बुवाई करने पर फसल की अच्छी स्थापना एवं बेहतर उत्पादन की संभावना रहती है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रबी मौसम में कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चना, मटर, मसूर, सरसों एवं तोरिया के निःशुल्क बीज मिनीकिट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, सरसों एवं तोरिया के बीजों के सामान्य वितरण हेतु 50 प्रतिशत अनुदान पर बुकिंग भी की जा रही है। इच्छुक कृषक अपनी आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up.gov.in पर बीज की बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने कृषकों से अपील की कि रबी फसलों की बुवाई में प्रमाणित एवं गुणवत्तायुक्त बीजों का ही प्रयोग करें तथा निःशुल्क बीज मिनीकिट एवं 50 प्रतिशत अनुदानित बीज प्राप्त करने के लिए समय से बुकिंग कर योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। इससे फसलों का बेहतर उत्पादन बढ़ाने के साथ कृषकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
सम्बंधित खबरें
-
12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा विभिन्न मामलों का त्वरित निस्तारणनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम
-
तोरिया की समय से बुवाई कर किसान बढ़ाएं उत्पादन एवं आयनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारीकृषि व
-
बांदा सदर में सपा का ‘वैश्य दांव टिकट की मांग तेजनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याकायस्थ-ब्राह्मण-ठ