किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
-
By
Admin
Published - 16 September 2026 246 views
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, विभागीय अधिकारियों ने समाधान का दिया भरोसा,सलोन तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कृषि, राजस्व, सिंचाई, पशुपालन व उद्यान विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
सलोन। प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस के क्रम में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को तहसील सभागार सलोन में किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों से जुड़ी समस्याओं, कृषि कार्यों तथा विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया,कार्यक्रम में कृषि विभाग की ओर से किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं, विभागीय सुविधाओं तथा खेती-किसानी से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। वहीं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने किसानों से संबंधित राजस्व मामलों में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही। सिंचाई विभाग, नलकूप, पशुपालन, उद्यान, विपणन तथा बीज व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी से किसानों को विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखने का अवसर मिला।किसान दिवस में हिमांशु पाण्डेय डीडी एजी, विजय कुमार मिश्र, रूचि साहू प्रतिनिधि, राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक रविशंकर मिश्र, राजस्व निरीक्षक शीतला प्रसाद, एडीओ एजी भगवान दीन, विपणन निरीक्षक मो. अमीर मेराज, पशु चिकित्सक प्रभारी सलोन डॉ. सुरेन्द्र कुमार, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता संतोष गंगवार, डीपी सिंह एसटीएसी, लेखा लिपिक नीरज सिंह, अवर अभियंता सिंचाई विभाग विकास चन्द्र, एटीएम सलोन अनिल कुमार मौर्य, जिलेदार नलकूप कृष्ण चंद्र, वन दरोगा संजय यादव, उद्यान विभाग के धर्मेन्द्र कुमार भारती, उदयराज यादव, प्रभारी बीज गोदाम सलोन दुर्गेश पांडेय तथा एटीएम मोनू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अधिकारियों ने कहा कि किसान दिवस का उद्देश्य किसानों और विभागीय अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनका नियमानुसार समाधान किया जा सके। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखे।किसान दिवस के आयोजन से किसानों को कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने का मंच मिला। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के स्तर से आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
सम्बंधित खबरें
-
मां की आंखों के सामने रपटे में समाया पांच साल का प्रियांशुनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबाँदा पै
-
नगर पंचायत सलोन अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की समय-सारिणी जारी, 13 अक्टूबर को होगा मतदाननेशनल न्यूज 1
-
शासकीय अधिवक्ताओं के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित 30 सितम्बर तक भेजे जा सकेंगे आवेदन नेशनल