नगर पंचायत सलोन अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की समय-सारिणी जारी 13 अक्टूबर को होगा मतदान
-
By
Admin
Published - 16 September 2026 55 views
रायबरेली राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश की अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका ने जनपद रायबरेली में नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष के रिक्त पद पर उप निर्वाचन की समय-सारिणी जारी की है। उन्होंने कहा कि यह उप निर्वाचन मा0 न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न होने की स्थिति में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाएगा। अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की प्राप्ति 18 सितम्बर से 24 सितम्बर 2026 तक प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक, अभ्यर्थन वापसी 28 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक, प्रतीक आवंटन 29 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जाएगा। मतदान 13 अक्टूबर 2026 को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक तथा मतगणना 15 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 18 सितम्बर 2026 को सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी तथा इसी दिन से नामांकन पत्रों का विक्रय किया जाएगा। नामांकन पत्रों का विक्रय एवं प्राप्ति, संवीक्षा, अभ्यर्थन वापसी, प्रतीक आवंटन तथा मतगणना की कार्यवाही संबंधित रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर पंचायत सलोन की तहसील मुख्यालय सलोन पर संपन्न कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नगर पंचायत सलोन क्षेत्र में सार्वजनिक सूचना का व्यापक प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यालय एवं नगर पंचायत सलोन मुख्यालय के सूचना पट्ट पर सार्वजनिक सूचना चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उप निर्वाचन उत्तर प्रदेश नगर पालिका (सदस्यों, पार्षदों, अध्यक्षों और महापौरों का निर्वाचन) नियमावली, 2010 के प्रावधानों के अनुसार कराया जाएगा। निर्धारित समय-सारिणी के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्वाचन संबंधी कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न किए जाएंगे।
सम्बंधित खबरें
-
मां की आंखों के सामने रपटे में समाया पांच साल का प्रियांशुनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबाँदा पै
-
नगर पंचायत सलोन अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की समय-सारिणी जारी, 13 अक्टूबर को होगा मतदाननेशनल न्यूज 1
-
शासकीय अधिवक्ताओं के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित 30 सितम्बर तक भेजे जा सकेंगे आवेदन नेशनल