अतर्रा में गूंजा भगवान विश्वकर्मा का जयघोष भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
By
Admin
Published - 17 September 2026 8 views
अतर्रा में गूंजा भगवान विश्वकर्मा का जयघोष भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा अतर्रा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बुधवार को अतर्रा नगर भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया। संपूर्ण विश्वकर्मा समाज के आह्वान पर रामलीला मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विश्वकर्मा समाज के साथ अन्य वर्गों के लोगों ने भी सहभागिता की। भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
पूजा-अर्चना के साथ हुआ शोभायात्रा का शुभारंभ
शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन विश्वकर्मा, प्रमुख विशिष्ट अतिथि अतर्रा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके विश्वकर्मा तथा विशिष्ट अतिथि हिंदू इंटर कॉलेज के प्रवक्ता बाबूलाल विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं का कारवां नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ।
21 कन्याओं की कलश यात्रा रही आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा में शामिल 21 कन्याओं की कलश यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। सिर पर कलश धारण किए कन्याओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी यात्रा में शामिल हुईं। धार्मिक उत्साह और पारंपरिक उल्लास के बीच निकली कलश यात्रा को देखने के लिए मार्ग में लोगों की भीड़ जुटती रही।
इन मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा
रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा गौरा बाबा धाम, बदौसा रोड, स्टेशन रोड और बांदा रोड होते हुए राधिका मैरिज हॉल पहुंची। मार्ग में जगह-जगह समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की और शोभायात्रा का स्वागत किया।
समाज की एकजुटता का दिया संदेश
शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा के प्रति आस्था के साथ समाज की एकता और संगठन की झलक भी देखने को मिली। आयोजन में विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष जयराम विश्वकर्मा और शोभायात्रा अध्यक्ष हरिओम विश्वकर्मा की प्रमुख भूमिका रही।
कार्यक्रम में संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष राम अवतार विश्वकर्मा, रामसखा, तहसील अध्यक्ष राममिलन विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष पवन विश्वकर्मा, अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा, शिवभजन विश्वकर्मा, लाला भैया फौजी, आनंद, विजय करण, अनिल, अंकित, रामशरण, मनोज, रामसेवक, मूलचंद, शिवकुमार, बृजेश, मुकेश, जिला पंचायत सदस्य राजाराम, रामशिरोमणि, सुशील, सौरभ, जगरूप, लखन, राकेश कुमार शर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूदा रहे
सम्बंधित खबरें
-
मां की आंखों के सामने रपटे में समाया पांच साल का प्रियांशुनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबाँदा पै
-
नगर पंचायत सलोन अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन की समय-सारिणी जारी, 13 अक्टूबर को होगा मतदाननेशनल न्यूज 1
-
शासकीय अधिवक्ताओं के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित 30 सितम्बर तक भेजे जा सकेंगे आवेदन नेशनल