रायबरेली में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में मारपीट में 8 लोग घायल
-
By
Admin
Published - 23 September 2026 23 views
रायबरेली में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में मारपीट में 8 लोग घायल
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सचिन शर्मा
रायबरेली में दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट में 2 महिलाओ सहित कुल 8 लोग घायल हो गए। मामला थाना ऊंचाहार क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे डेलौली का है, जहां दिन मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई झड़प ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
पीड़िता कमला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ चार पहिया वाहन से बहू का इलाज कराकर घर लौट रही थी, तभी उनकी गाड़ी रामनरेश पुत्र दसरथ के घर के सामने से गुजरी। गाड़ी के पहिये से निकले कचरे से रामनरेश के घर के सामने खड़ंजा पर पडा कूड़ा फैल गया, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
कहासुनी के बाद रामनरेश और उसके बेटे अंजनी और आशीष ने पीड़िता के घर जाकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे कमला, उनके पति लाल्ला, बेटे सतीश, सचिन और बेटी सविता गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़िता ने बताया कि उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया और घायलों को इलाज के लिए ऊंचाहार CHC में भर्ती कराया। पीड़िता ने थाना ऊंचाहार में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का आयोजन नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी
-
नुक्कड़ नाटक और टीकाकरण शिविर से शुरू हुआ सात दिवसीय रेबीज जागरूकता सप्ताहनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्
-
आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे अयोध्यावासी वैश्य समाज के लोगडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री
-
पुलिस लाइन परिसर में बच्चों को कराया योग प्रशिक्षणनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबरे
-
रायबरेली में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में मारपीट में 8 लोग घायलनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सचिन शर्