आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में औपचारिकता नहीं गुणवत्ता पर जोर,डीएम ने असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
-
By
Admin
Published - 23 September 2026 36 views
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में औपचारिकता नहीं गुणवत्ता पर जोर,डीएम ने असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली, 23 सितंबर। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों, उनके निस्तारण की स्थिति तथा निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने विशेष रूप से असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की औपचारिकता न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत का तथ्यपरक, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि किसी शिकायत का निस्तारण केवल पोर्टल पर आख्या अपलोड करने तक सीमित नहीं होना चाहिए। संबंधित अधिकारी प्रकरण की वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए शिकायत के निस्तारण के संबंध में स्पष्ट और गुणवत्तापूर्ण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। आख्या ऐसी होनी चाहिए, जिससे शिकायतकर्ता को उसके मामले में की गई कार्रवाई की वास्तविक स्थिति की पूरी जानकारी मिल सके।डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।बैठक में आईजीआरएस से संबंधित विभिन्न विभागों की प्रगति तथा लंबित एवं असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का निर्धारित समय में निस्तारण कराया जाए।
सम्बंधित खबरें
-
11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का आयोजन नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी
-
नुक्कड़ नाटक और टीकाकरण शिविर से शुरू हुआ सात दिवसीय रेबीज जागरूकता सप्ताहनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्
-
आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे अयोध्यावासी वैश्य समाज के लोगडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री
-
पुलिस लाइन परिसर में बच्चों को कराया योग प्रशिक्षणनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबरे
-
रायबरेली में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में मारपीट में 8 लोग घायलनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सचिन शर्