11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का आयोजन
-
By
Admin
Published - 23 September 2026 6 views
11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का आयोजन
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
एम्स, रायबरेली मे 11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का आयोजन एम्स, रायबरेली मे 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का आयोजन हर्षोंल्लास के साथ किया गया| कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के द्वारा धन्वंतरि पूजन से हुई। जिसके साथ आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा की पुस्तकों का भी पूजन किया गया। इसी कड़ी मे औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया और चंदन, तेजपत्र, अर्जुन, सर्पगंधा के पौधों का रोपण भी किया गया| निदेशिका महोदया ने मरीजो को अपने सम्बोधन मे बताया की आयुर्वेद और योग खराब जीवन शैली जन्य रोग जैसे - मोटापा, मधुमेह, हाइपोथाइरॉइड, अपच के सुधार में अचूक काम करता है| साथ ही यह जानकारी दी की नियमित आयुष विभाग की ओपीडी मे मरीजो को योग और प्राणायाम भी सिखाया जा रहा है। अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज कु. श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया की आयुर्वेद की जीवनचर्या का पालन हम सभी को बीमारियों से दूर रहने के लिए करना है। आयुष विभाग प्रभारी डॉ. हरि कृष्ण पारीक ने बताया कि सभी जनमानस आयुर्वेद की दवाओं को योग्य आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह से ही प्रयोग मे ले और यू ट्यूब, इंस्टाग्राम की जानकारी के आधार पर स्वचिकित्सा करने से बचे। कार्यक्रम में उपनिदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह, वितीय सलाहकार कर्नल यू. एन. राय, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिवेदी, प्रिंसिपल नर्सिंग कॉलेज श्री नरेंद्र पाल सिंह चौधरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री अरविंद शुक्ला, मनोरोग विभाग से डॉ. श्रुति सिन्हा, डॉ. आकाश, डॉ. पदमा, योग प्रशिक्षक प्रसोभ नानू, नैदानिक मनोवैज्ञानिक विकास रावत व पीयूष वर्मा, पुनीत मौर्य भी उपस्थिति रहे|
सम्बंधित खबरें
-
11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम का आयोजन नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी
-
नुक्कड़ नाटक और टीकाकरण शिविर से शुरू हुआ सात दिवसीय रेबीज जागरूकता सप्ताहनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्
-
आरक्षण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे अयोध्यावासी वैश्य समाज के लोगडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री
-
पुलिस लाइन परिसर में बच्चों को कराया योग प्रशिक्षणनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबरे
-
रायबरेली में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में मारपीट में 8 लोग घायलनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट सचिन शर्