सेवा संकल्प अभियान के तहत गोदभराई और अन्नप्राशन
-
By
Admin
Published - 06 October 2026 3 views
सेवा संकल्प अभियान के तहत गोदभराई और अन्नप्राशन
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
सताँव रायबरेली आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को सताँव ब्लॉक सभागार में मुख्य सेविका (सुपरवाइजर) जयवती के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 दिवसीय कार्यक्रम के द्वितीय दिन भी स्टॉल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गर्भवती पल्लवी की गोदभराई तथा 6 माह पूरे कर चुके बच्चे पदमन का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में गर्भवती को आयरन और कैल्शियम की गोली खाने तथा खाने में एक खुराक अतिरिक्त लेने की सलाह दी गई। वहीं 6 माह पूरे कर चुके बच्चों की माताओं को बताया गया कि बच्चों को मां के दूध के साथ-साथ अतिरिक्त पूरक आहार देने की आवश्यकता होती है, क्योंकि बच्चे के विकास के लिए केवल मां का दूध पर्याप्त नहीं होता।
इसी प्रकार मोटे अनाज और हरी साग-सब्जी पर विशेष ध्यान दिलाने के लिए स्टॉल में कई प्रकार के व्यंजन बनाकर रखे गए।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी शशि, चंदई, रघुनाथपुर सहित इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में तारावती, हेमलता, शिव देवी, मिथिलेश, सरोज सिंह, फूल दुलारी, कृष्णा तिवारी, ब्रजेश कुमारी, मंजू सिंह, गीता आदि सहित लगभग 50 कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
सम्बंधित खबरें
-
सेवा संकल्प अभियान के तहत गोदभराई और अन्नप्राशननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रासता
-
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा नेताओं ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतलानेशनल न्यूज 1 रायबरे
-
रिहायशी इलाके में LPG का गोदाम, खतरे में हजारों की जिंदगीशिकायत के बाद भी खामोश प्रशासन पर अधिवक्ता
-
बांदा में एड्स कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध चरणबद्ध आंदोलन का ऐलाननेशनल न्यूज 1 बांद