एनटीपीसी ऊंचाहार में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित
-
By
Admin
Published - 06 October 2026 65 views
एनटीपीसी ऊंचाहार में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रम विभाग एवं चिकित्सा विभाग द्वारा श्रमिकों के हितार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार, आवेदन एवं स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से 06 अक्टूबर 2026 को एनटीपीसी, ऊंचाहार में संयुक्त रूप से विशेष कैंप का आयोजन किया गया कैंप में प्रभारी चिकित्साधिकारी ईएसआईसी डॉ. निवेदिता वर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशान्त वर्मा, फार्मासिस्ट आत्म प्रकाश एवं दीपक कुमार तथा उनकी टीम द्वारा लगभग 525 श्रमिकों का बीपी, शुगर, बीएमआई आदि का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। इस दौरान श्रमिकों को बुखार, जुकाम एवं पेट संबंधी रोगों से संबंधित आवश्यक दवाओं का भी वितरण किया गया। सहायक श्रमायुक्त उमेश कुमार ने श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना तथा निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने तथा समय से आवेदन करने के लिए प्रेरित किया कैंप के दौरान श्रम विभाग द्वारा 65 श्रमिकों का पंजीयन एवं 10 श्रमिकों का नवीनीकरण कराया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित कर श्रमिकों को योजनाओं के आवेदन की प्रक्रिया एवं लाभ के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त उमेश कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिव शंकर पाल एवं मान सिंह कुशवाहा, कनिष्ठ सहायक मो. आसिफ खान, विवेक मौर्य एवं अमर बहादुर मौर्य सहित श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।सम्बंधित खबरें
-
सेवा संकल्प अभियान के तहत गोदभराई और अन्नप्राशननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रासता
-
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा नेताओं ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतलानेशनल न्यूज 1 रायबरे
-
रिहायशी इलाके में LPG का गोदाम, खतरे में हजारों की जिंदगीशिकायत के बाद भी खामोश प्रशासन पर अधिवक्ता
-
बांदा में एड्स कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध चरणबद्ध आंदोलन का ऐलाननेशनल न्यूज 1 बांद