बांदा में पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल का आरोप करीब एक दर्जन बाइक खराब होने की शिकायत
-
By
Admin
Published - 06 October 2026 5 views
बांदा में पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल का आरोप करीब एक दर्जन बाइक खराब होने की शिकायत
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। कचहरी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। करीब एक दर्जन बाइक चालकों ने पेट्रोल में मिलावट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। आरोप है कि पेट्रोल भरवाने के बाद कई दोपहिया वाहनों में खराबी आ गई।
बताया जा रहा है कि प्रभावित वाहन चालकों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर बचा हुआ पेट्रोल वापस किया। कुछ वाहन चालकों ने इंजन में खराबी आने की भी शिकायत की है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग उठ रही है।
वहीं, पेट्रोल पंप संचालक ने भी कहीं न कहीं गड़बड़ी होने की बात स्वीकार की है, हालांकि उनका कहना है कि पेट्रोल पंप के सिस्टम में पेट्रोल की गुणवत्ता सही दर्ज हो रही है।
फिलहाल मामले की जांच की मांग की जा रही है। पेट्रोल की गुणवत्ता की आधिकारिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मिलावट के आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
सम्बंधित खबरें
-
सेवा संकल्प अभियान के तहत गोदभराई और अन्नप्राशननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रासता
-
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा नेताओं ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतलानेशनल न्यूज 1 रायबरे
-
रिहायशी इलाके में LPG का गोदाम, खतरे में हजारों की जिंदगीशिकायत के बाद भी खामोश प्रशासन पर अधिवक्ता
-
बांदा में एड्स कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध चरणबद्ध आंदोलन का ऐलाननेशनल न्यूज 1 बांद