नवरात्रि महोत्सव को लेकर प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग
-
By
Admin
Published - 08 October 2026 9 views
नवरात्रि महोत्सव को लेकर प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
केंद्रीय महोत्सव समिति ने डीएम को सौंपा 16 सूत्रीय मांगपत्र, सुरक्षा से लेकर विसर्जन घाट तक व्यवस्थाएं कराने की मांग
बांदा। बुंदेलखंड के ऐतिहासिक नवदुर्गा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व को लेकर बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। समिति ने जिलाधिकारी को 16 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर सुरक्षा, सफाई, बिजली, यातायात और विसर्जन व्यवस्था को समय रहते पूरा कराने की मांग की।
समिति ने शहर के प्रमुख देवी मंदिरों और पंडालों में पर्याप्त साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की। तड़के करीब तीन बजे से श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू होने को देखते हुए प्रमुख मंदिरों, चौराहों, तिराहों और पंडालों पर महिला पुलिस की तैनाती, पुलिस गश्त और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में नवरात्रि के दौरान शहर को बिजली कटौती से मुक्त रखने तथा प्रमुख मार्गों पर लटक रहे बिजली के तारों को दुरुस्त कराने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा सुबह-शाम नियमित जलापूर्ति, देवी पंडालों और मंदिरों में नियमित सफाई व चूने का छिड़काव कराने को कहा गया है।
समिति ने शहर में सूअर और आवारा जानवरों के प्रवेश पर रोक, निर्धारित समय के अलावा भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध तथा प्रमुख मार्गों और विसर्जन जुलूस के रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। समिति का कहना है कि अतिक्रमण के कारण विमान शोभायात्रा और विसर्जन जुलूस के संचालन में परेशानी होती है।
विसर्जन व्यवस्था को लेकर विशेष मांगें
विसर्जन के दौरान केन नदी के मार्ग और घाट की मरम्मत, विसर्जन स्थल तक पर्याप्त रोड लाइट तथा हाथ ठेला और नाव की व्यवस्था कराने की मांग की गई। बड़ी एवं भारी मूर्तियों के सुरक्षित विसर्जन के लिए दो बड़ी हाइड्रा मशीनें उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया।
भारी भीड़ को देखते हुए महेश्वरी देवी चौराहा, बाबूलाल चौराहा और केन नदी स्थल पर स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की गई, ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सके। घाट पर स्टीमर, जल पुलिस और महिला पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने की मांग भी की गई।
इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस बल की तैनाती, नवरात्रि के दौरान मांस-मदिरा की दुकानों को 10 दिनों तक बंद रखने तथा प्रयागी तालाब और अलीगंज रामलीला मंच कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल एवं सफाई व्यवस्था कराने की मांग की गई।
समिति ने प्रशासन से सभी 16 बिंदुओं पर समय रहते कार्रवाई कर व्यवस्थाएं पूरी कराने का आग्रह किया, ताकि नवदुर्गा महोत्सव शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो सके।
ज्ञापन देने के दौरान संरक्षक राज कुमार शिवहरे, गोपाल अवस्थी, प्रभाकर सिंह चंदेल, अशोक गुप्ता, अमित सेठ भोलू, सुनील सक्सेना, संजय काकोनियां, घनश्याम सिंह बाबू जी, राजेंद्र कुमार निर्मल, रजत कुमार रावत, पंकज खटीक, सचिन चीता, नईम नेता, राहुल सागर, अभिषेक कुमार गुप्ता, दीपक सिंह दीपू, हिमांशु सिंह, श्लोक द्विवेदी, शिवम चौरसिया, राज सिंह, अर्जित अग्रवाल, नीतीश निगम लाल, प्रदीप सिंह, अंकेश, पीयूष गुप्ता, सुधीर रैकवार, सौरभ गुप्ता, आशीष पांडे, श्रीश पांडे, अमित गुप्ता रिंकू, शुभांशु खरे, अशोक यादव, राकेश बाजपेई, राजा चौहान, ओम सिंह, कार्तिकेय गुप्ता, शशि भूषण सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
राष्ट्रीय चैंपियन सक्षम का बांदा में भव्य स्वागतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याअब दक्षिण कोरिया म
-
10 अक्टूबर से पहले गड्ढामुक्त होंगी रायबरेली शहर की प्रमुख सड़कें,डीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने त
-
12 साल पुराने गैंगस्टर केस में फैसला तीन दोषसिद्ध को 4-4 साल की सजारामबहादुर उर्फ दाऊ, ल्लू और बलराम
-
अतर्रा में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, जताया विरोधनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
नवरात्रि महोत्सव को लेकर प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांगनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्
-
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शननेशनल न्यूज 1 सलोन