10 अक्टूबर से पहले गड्ढामुक्त होंगी रायबरेली शहर की प्रमुख सड़कें
-
By
Admin
Published - 08 October 2026 23 views
10 अक्टूबर से पहले गड्ढामुक्त होंगी रायबरेली शहर की प्रमुख सड़कें,
डीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने तेज किया अभियान, 12 प्रमुख मार्गों पर करीब सात किलोमीटर सड़क सुधार का लक्ष्य
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
रायबरेली। बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई शहर की प्रमुख सड़कों को दुरुस्त करने के लिए नगर पालिका परिषद ने गड्ढामुक्ति अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह की निगरानी में विभिन्न मार्गों पर पैचवर्क, मरम्मत, नवीनीकरण और विशेष मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। नगर पालिका ने नवरात्रि से पहले यानी 10 अक्टूबर तक प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह के अनुसार शासन के निर्देशों के क्रम में शहर की प्रमुख क्षतिग्रस्त सड़कों को चिह्नित कर काम कराया जा रहा है। गड्ढामुक्ति अभियान के तहत करीब सात किलोमीटर सड़क को दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सुपर मार्केट से घंटाघर, गल्ला मंडी रोड, बॉम्बे धर्मकांटा रोड, नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग से ओवरब्रिज रोड, नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग से डिग्री कॉलेज रोड, जेल गार्डन रोड, खालसा चौक से अस्पताल चौराहा, जिलाधिकारी आवास से घंटाघर, बस स्टॉप चौराहा से कानपुर रोड, कहारों का अड्डा से किला बाजार और डिग्री कॉलेज चौराहा से धोसियाना रोड समेत अन्य प्रमुख मार्ग शामिल हैं।पांच किलोमीटर मार्गों पर होगा स्थायी सुधार,नगर पालिका की ओर से केवल गड्ढों की भराई तक अभियान सीमित नहीं रखा गया है। जहां सड़क की स्थिति अधिक खराब है, वहां नवीनीकरण, रेस्टोरेशन और विशेष मरम्मत का कार्य भी कराया जा रहा है। इसके लिए करीब पांच किलोमीटर सड़क का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहलवान बीर बाबा नगर रोड, खालसा चौक से अंबेडकर मूर्ति रोड, इंदिरा नगर क्रॉसिंग से बरगद चौराहा, बस स्टॉप चौराहा से रायबरेली-कानपुर रोड, अखिलेशपुरम से काशीराम कॉलोनी रोड, लखनऊ-प्रयागराज मार्ग से आईटीआई फैक्ट्री गेट, खालसा चौक से रिफॉर्म क्लब, टिकारी कोठी से प्रयागराज रोड, अभयदाता मंदिर मार्ग और आईटीआई गेट से बालापुर मोड़ सहित अन्य मार्गों को इसमें शामिल किया गया है।लंबे समय से खराब मनका टॉकीज मार्ग और अभयदाता मंदिर मार्ग पर भी सुधार कार्य कराया जा रहा है। नगर पालिका का कहना है कि जिन स्थानों पर केवल पैचवर्क से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है, वहां जरूरत के अनुसार विशेष मरम्मत और सड़क का नवीनीकरण कराया जाएगा।त्योहार से पहले लोगों को राहत देने कीतैयारी,नवरात्रि और आगामी त्योहारों के दौरान शहर में आवागमन और बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए नगर पालिका अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में जुटी है। सड़कों के दुरुस्त होने से राहगीरों, वाहन चालकों और व्यापारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद प्रमुख बाजारों के व्यापारियों ने नगर पालिका के प्रयासों पर संतोष जताया और अभियान के लिए धन्यवाद दिया। वहीं नगर पालिका के नामित सदस्यों ने भी अभियान को गति देने के लिए अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह का आभार जताया। उनका कहना है कि त्योहारों से पहले प्रमुख मार्गों का सुधार शहरवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।नगर पालिका का दावा है कि निर्धारित समयसीमा में अधिक से अधिक प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त किया जाएगा और अत्यधिक क्षतिग्रस्त सड़कों पर पैचवर्क के बजाय स्थायी सुधार को प्राथमिकता दी जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
राष्ट्रीय चैंपियन सक्षम का बांदा में भव्य स्वागतनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याअब दक्षिण कोरिया म
-
10 अक्टूबर से पहले गड्ढामुक्त होंगी रायबरेली शहर की प्रमुख सड़कें,डीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने त
-
12 साल पुराने गैंगस्टर केस में फैसला तीन दोषसिद्ध को 4-4 साल की सजारामबहादुर उर्फ दाऊ, ल्लू और बलराम
-
अतर्रा में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, जताया विरोधनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
नवरात्रि महोत्सव को लेकर प्रशासन से व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांगनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्
-
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शननेशनल न्यूज 1 सलोन